Breaking News

अम्बिकापुर@बिपेड के छात्रों का परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने की मांग

Share

  • संवाददाता –
    अम्बिकापुर,23 मई 2023 (घटती-घटना)।
    आजाद सेवा संघ छात्र मोर्चा द्वारा संभाग के संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव को सौंपा गया ज्ञापन। हाल ही में छाीसगढ़ शासन , स्कूल विभाग द्वारा स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में संविदा भर्ती हेतु वैकेंसी निकली है। जिसमे सरगुजा सम्भाग के विश्वविद्यालय के बीपीएड के छात्रों को रोजगार मिल सकते हैं। सरगुजा सम्भाग के सरस्वती महाविद्यालय में इस ही विषय का अध्ययन चौथे वर्ष तक पहुंचा है जिसमे सिर्फ 19 छात्र हैं जो 4 वर्ष का परीक्षा दिए हैं परन्तु इस सत्र का अबतक विश्विद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित नही होने के कारण इच्छुक छात्र इसमे सम्मिलित नही हो पा रहे। शासन द्वारा योग्यता में स्नातक, स्नातकोार की पात्रता के साथ बीपेड की डिग्री अनिवार्यतः रूप शामिल किया गया है। गैर राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक गुप्ता के नेतृत्व में छात्रों के द्वारा संभाग के सबसे बड़े विश्वविद्यालय संत गहिरा गुरु के कुलसचिव को बीपेड के छात्रों का परीक्षा परिणाम जल्द जारी करवाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया, जिससे बीपेड की डिग्री पूर्ण करने वाले छात्र शामिल हो सकें।

Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply