Breaking News

अंबिकापुर@स्टैंड फैन से करंट लगने से बालक की मौत

Share

अंबिकापुर,21 मई 2023 (घटती-घटना)।स्टैंड फैन से करंट लगने से बालक अचेत हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय मो. फैजान शाह पिता मो. रियाज अंबिकापुर थाना क्षेत्र के रनपुर का रहने वाला था। शनिवार की रात को फैजान के माता-पिता सभी घर में थे। इस दौरान घर में ही फैजान खेल रहा था। खेलने के दौरान वह स्टैंड फैन पकड़ लिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर कर अचेत हो गया। परिजन तत्काल पड़ोसियों की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply