अंबिकापुर,21 मई 2023 (घटती-घटना)। नंगे पांव सत्याग्रह के संयोजक श्री राजेश सिंह सिसोदिया ने व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा दिनांक 26/05/2023 को आयोजित उपनिरीक्षक परीक्षा की चयन सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए, मंडल के मुख्य नियंत्रक श्री सुधीर उपरीत से उचित व निष्पक्ष आधार पर सूची जारी करने की मांग की है।
सूक्ष्म परीक्षण के बाद निम्न गंभीर त्रुटियां नजर आ रही हैं
1) सामान्य कोटे से श्री नेम सिंह जो प्रारंभिक परीक्षा में 165 अंक प्राप्त किए थे, का चयन सामान्य कोटे के भर जाने के बाद किया जाना और इनसे ज्यादा 168.5 अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी श्री शुभम महापात्रा समेत कई अभ्यर्थियों को वंचित रखना। प्रारंभिक परीक्षा में श्री नेम सिंह का अनुक्रमांक 007025 था जबकि श्री शुभम महापात्रा का 007043। व्यापम छत्तीसगढ़ द्वारा पक्षपात पूर्ण तरीके से जारी की गई मुख्य परीक्षा सूची में श्री नेम सिंह का अनुक्रमांक 007103 है।
2) पुलिस कोटा खत्म/पूरा होने के बाद 121 अंक प्राप्त करने वाले श्री विवेक सिंह का चयन मुख्य परीक्षा की सूची में गंभीर गड़बड़ी व पक्षपात को उजागर करता है जबकि श्री विवेक सिंह से ज्यादा अंक श्री चितरंजन सिंह ने 125 अंक प्राप्त किया है। प्रारंभिक परीक्षा में श्री विवेक सिंह का अनुक्रमांक 025634 है जबकि श्री चितरंजन सिंह का अनुक्रमांक 024879 है। मुख्य परीक्षा में श्री विवेक कुमार सिंह का अनुक्रमांक 017503 है।
3) अनुसूचित जनजाति कोटे के पूर्ण होने के बाद श्री गणेश प्रताप सिंह का चयन 100 अंक प्राप्त करने के बाद होना जबकि इनसे ज्यादा अंक 103.125 प्राप्त करने वाले श्री धनेश्वर प्रसाद को वंचित रखना। प्रारंभिक परीक्षा में श्री गणेश प्रताप सिंह का अनुक्रमांक 043352 था जबकि श्री धनेश्वर प्रसाद का अनुक्रमांक 043297 था। मुख्य परीक्षा में श्री गणेश प्रताप सिंह का अनुक्रमांक 020493 है।
ज्यादा अंक प्राप्त करने वालों का विश्लेषण सूचियों के गहन अध्ययन के बाद किया गया है, इनका उल्लेख नमूने (ह्यड्डद्वश्चद्यद्ग) बतौर किया गया है। संपूर्ण सूची का गहन विश्लेषण करने के बाद और गड़बडç¸यां उजागर होंगी।
व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम और 26/05/2023 को होने मुख्य परीक्षा सूची में जमीन आसमान का अंतर है।
श्री सिसोदिया ने व्यवसायिक परीक्षा मंडल से निष्पक्ष व उचित सूची निकाले जाने बिना 26/05/2023 को होने वाली परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur