अंबिकापुर,22 मई 2023 (घटती-घटना)।पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि को कांग्रेस ने आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया। जिल कांग्रेस ने पूर्व स्व राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। कांग्रेसियों ने अहिंसा और सहनशीलता पर विश्वास रखते हुए सभी तरह के हिंसा और अविश्वास का विरोध करने और समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी प्रेम सद्भाव, सहिष्णुता आपसी प्रेम कायम करने का संकल्प लिया। औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने स्व राजीव गांधी के अलप राजनैतिक जीवन काल में भारत के विकास और उनके विजन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, विनय शर्मा बंटी, राम विनय सिंह, मो. इस्लाम, सैय्यद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता,शैलेन्द्र सोनी, आशीष वर्मा, प्रभात रंजन सिन्हा, इन्द्रजीत सिंह, धंजल, अशफाक अली, सत्येंद्र तिवारी, इदु खान, मधु दीक्षित, सीमा सोनी, सरल सिंह, सन्ध्या रवानी, गांगी बाई, रजनीश सिंह, निक्की खान, विकास केशरी, शुभम जायसवाल, सीपी सिंह मग्गू, अमित तिवारी राजा, अनिल सिंह, रही गजाला, नुजहत फातिमा, गीता रजक सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यूएस बाबा को पुष्पांजलि अर्पित
सरगुजा में सहकारिता के आधार स्तम्भ, कृषि और किसानों के लिए मार्गदर्शक जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. उमेश्वर शरण सिंह देव की चौथी पुण्य तिथि पर कांग्रेसजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कांग्रेसज कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur