Breaking News

अंबिकापुर@चोरी की दो नग बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,21 मई 2023 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कजे से चोरी की दो बाइक जत किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मो. इरफान खान साकिन बंधा लखनपुर द्वारा पुलिस चौकी होलीक्रॉस हॉस्पिटल आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 16 मई को अपनी बहन का इलाज कराने मिशन हॉस्पिटल गया हुआ था जो अपने दुपहिया वाहन को हॉस्पिटल के बाहर रात्रि में खड़ा कर अंदर चला गया था। सुबह वापस आने के बाद प्रार्थी का मोटरसाइकिल अपने खड़े स्थान पर नहीं था जो किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।, प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विद्याधर दास उर्फ छोटू साकिन असोला अम्बिकापुर एवं राजेंद्र सोनी उर्फ काजू साकिन नमनाकला गांधीनगर का होना बताए आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर मिशन हॉस्पिटल से पैशन प्रो दुपहिया वाहन चोरी करने की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया एवं आरोपियों से अग्रिम पूछताछ करने पर 1अन्य एच एफ डीलक्स वाहन बंजारी मणिपुर से चोरी करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर 2 नग दुपहिया वाहन आरोपियों के कजे से बरामद किया गया हैं, आरोपियो द्वारा दुपहिया वाहन चोरी करने की घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रूपेश नारंग, चौकी प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक प्रमोद पाण्डेय,सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, विशेष टीम से सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, आरक्षक आशीष चौहान, सतेंद्र दुबे, संजीव चौबे, राहुल सिंह, मुकेश कंसारी, सपन मण्डल शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply