Breaking News

अंबिकापुर@समिति से धान गबन करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,20 मई 2023 (घटती-घटना)। धान खरीदी उपकेन्द्र पुहपुटरा में समिति प्रभारी व अन्य द्वारा 31 लाख 62 हजार रुपए का धान समिति से गबन करने के मामले में लखनपुर पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गबन के मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक लखनपुर प्रभारी कमल नयन पांडेय ने पूर्व में लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि धान खरीदी उपकेन्द्र पुहपुटरा में समिति प्रभारी संजय रावाड़े, देवरूप राजवाड़े, तरारचंद राजवाड़े एवं अन्य द्वारा 31 लाख 62 हजार रुपए का धान समिति से गबन करने का रिपोर्ट दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में संजय राजवाड़े एवं देवरूप राजवाड़े को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। वहीं इसी मामले में ताराचंद राजवाड़े फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने ताराचंद राजवाड़े को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, आरक्षक देवेंद्र सिंह, अमरेश दास, जानकी प्रसाद राजवाड़े एवं पुलिस स्टाफ शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply