पीडि़त ने मामले पर कोतवाली थाना में की है शिकायत
अंबिकापुर,19 मई 2023 (घटती-घटना)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार उदय सिंह राणा शहर के बौरीपारा के निवासी हैं। इनकी पहचान इसी वर्ष अश्वनी शर्मा से हुई थी। उदय सिंह राणा अपने बेटे अंकुर सिंह राणा का कृषि महाविद्यालय रायपुर में नौकरी लगवाने की बात की थी। इसके लिए अश्वनी शर्मा ने रोहित चन्द्रा महावीर ग्लोबल स्कूल उाई भिलाई से संपर्क कराया। उदय सिंह राणा रोहीत चन्द्रा से मिलने रायपुर भी गये थे। वहां पर रोहीत चन्द्रा ने आश्वासन दिया कि आपके लडक¸े की नौकरी कृषि महाविद्यालय में लगवा दी जाएगी। इसके लिए दो लाख रुपए लगेंगे। इस बात पर दोनों के बीच सहमती हो गई और उदय सिंह राणा अंबिकापुर वापस आ गए। 21 मार्च 2023 को रोहीत चन्द्रा ने उदय सिंह राणा के मोबाइल पर फोन कर बताया कि आप आश्वनी शर्मा के खाते में पैसा जमा कर दीजिए। इसके लिए वह अश्वनी शर्मा से बात की। अश्वनी शर्मा ने एक फोन पे का नंबर दिया जो आर्या शर्मा के नाम से था। उस नंबर पर उदय सिंह राणा ने अपने मोबाइल न 9826124016 से डेढ लाख रुपए व 20 हजार रंजीत गुप्ता के पेटीएम से तथा 30 हजार रुपये मनीष सिंह के पेटीएम से जमा कराया था। रोहीत चन्द्रा एवं अश्वनी शर्मा द्वारा 2 लाख रुपए लेने के बाद भी उदय सिंह राणा के बेटे अंकुर सिंह का नौकरी कृषि महाविद्यालय रायपुर में नहीं लगवाया और न ही रुपए वापस कर रहा है। उदय सिंह राणा ने अश्वनी शर्मा व रोहित चन्द्रा के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur