Breaking News

उदयपुर@जिला पंचायत सदस्य और विधायक प्रतिनिधि ने निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

Share

कुड़ेली से केसमा पहुंच मार्ग पर रेण नदी में  2.69 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण 

उदयपुर,17 मई 2023 (घटती-घटना)। सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत मरेया के आश्रित ग्राम कुंडेली से केसमा पहुच मार्ग पर 2.69 करोड़ की लागत से हो रहे निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह और विधायक प्रतिनिधि राजनाथ सिंह ओमप्रकाश सिंह तथा अन्य लोगों के द्वारा किया गया। पुल निर्माण कार्य का विस्तार से जानकारी लेकर बरसात से पूर्व गुणवाा युक्त निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा गया है। जिससे आम जनता को बरसात में आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
रेण नदी में उक्त पुल के बन जाने से मरेया केसमा कुडेली के सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा किसानों के द्वारा उत्पादित फलों सçजयों और अन्य चीजों को कम खर्च में बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply