Breaking News

अम्बिकापुर@नाती ने तवा से मारकर दादी को किया अधमरा,फिर कुएं में ढकेला,मौत

Share


अम्बिकापुर,16 मई 2023 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिशुली में सोमवार को एक युवक ने अपनी वृद्ध दादी को रोटी बनाने वाली दवा से बेदम पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद दादी को घर के बाहर कुएं में ढकेल दिया। इस दौरान वह स्वयं भी गिर गया। जानकारी मिलने पर परिजन दोनों को कुएं से बाहर निकाले और अचेत वृद्धा को इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार केरती यादव पति स्व. चरकु यादव उम्र 70 वर्ष सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिशुली की रहने वाली थी। सोमवार की दोपहर केरती यादव घर में थी। इस दौरान इसका नाती जयकांत यादव आया और रोटी बनाने वाली तवा से बेदम पिटाई करने लगा। पिटाई करने के बाद घर के बाहर कुएं में ढकेल दिया। कुएं में ढकेलने के दौरान वह स्वयं भी कुएं में गिर गया। दूसरे नाती ने देखा तो घटना की जानकारी अपने पिता को दी। परिजन गांव वालों की मदद से दोनों को बाहर निकाले और अचेत वृद्धा को इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply