सूरजपुर,13 मई 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर लटोरी मंडल में एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई। प्रदेश की कांग्रेससरकार से संपूर्ण बेरोजगारी भाा की मांग, दो हजार करोड़ शराब घोटाले, 51 सौ करोड़ चावल घोटाले के विरोध में एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बेरोजगारी भाा, कर्ज माफी केझूठे वादे के साथ अब घोटाले पर उतर चुकी है।
भाजयुमो के प्रदेश सह सहप्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक प्रताप सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। जिपंसदस्य व भाजपा उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा ने कहा कि युवा मोर्चा के दम पर हम आने वाले समय में सरकार बदलेंगे। भाजयुमोजिलाध्यक्ष रविंद्र भारती ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम 2023 में भाजपा की सरकार बनाएंगे और गूंगी बहरीसरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम सिर्फ कांग्रेस के सरकार में ही होता है।
कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व भटगांव विधानसभा सह प्रभारी आशुमल गर्ग, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी, जीतूमानिकपुरी, हरिनंदन राजवाड़े, उमाशंकर राजवाड़े, सुरजीत कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडलमहामंत्री ठाकुर सिंह पैकरा, भोग प्रसाद राजवाड़े, दीपेंद्र दुबे, हीराधन राजवाड़े, बाबूलाल शाह, रामदिल, खुलेश्वर राजवाड़े, हरिनंदनराजवाड़े, सुरजीत कुमार, उमाशंकर राजवाड़े, उपेंद्र सिंह, सुरजन यादव, सविता यादव, मनीष यादव, आकाश मानिकपुरी, अभयजायसवाल, सुखदेव यादव, संजय सोनपाकर, किशोरी मंडल, शेखर, प्रदीप कुमार सिंह, शिव कुमार, डेविड यादव, खेमलाल प्रजापति, सुरेन्द्र मिंज, विजय कुमार, सुंदर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur