Breaking News

अंबिकापुर,@चोरी के दो मामले में अपचारी बालक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर, १३ मई 2023 (घटती-घटना)। अपचारी बालक के साथ मिलकर एक आरोपी गांधीनगर थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर किराए के मकान का ताला तोडक¸र चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीडि़तों की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने अपचारी बालक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी सूरज चौधरी के किराए के मकान का ताला तोडक¸र 10 मई की रात को अज्ञात द्वारा 21 हजार नगद व 1 नग गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया था। वहीं सुभाषनगर में पुरषोाम नेताम के किराए के मकान का ताला तोडक¸र 1 नग गैस सिलेंडर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों पीडि़तों ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर साईं मंदिर रोड निवासी मोहित भारद्वाज को हिरासत में लकर पूछताछ की तो वह अपने साथी अपचारी बालक के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने अपचारी बालक को भी हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, सउनि अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, प्रविन्द्र सिंह, अजय तिवारी, श्याम लाल, घनश्याम देवांगन, दिलबोधन राम शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply