Breaking News

अम्बिकापुर,@कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की एतिहासिक जीत पर मनाया जश्र

Share

  • कांग्रेस कार्यालय और घड़ी चौक पर जमकर आतिशबाजी की
  • कांग्रेसियों ने रंग लगाकर एक दूसरे को जीत की दी बधाई
  • विधानसभा में बड़े बहुमत से मिली जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने होली दिवाली एक साथ मनाया

अम्बिकापुर,13 मई 2023 (घटती-घटना)। कर्नाटक के विधानसभा में बड़े बहुमत से मिली जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने होली दिवाली एक साथ मनाया। कांग्रेस कार्यालय और घड़ी चौक पर जमकर आतिशबाजी की। रंग लगाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
कर्नाटक में आशा के अनुरूप परिणाम से उत्साहित कांग्रेसजन सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय राजीवभवन और अपने अपने घरों में टीवी से चिपके रहे। निर्णायक बढ़त मिलने के साथ ही जीत का जश्न शुरू हो गया। राजीव भवन में कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ थिरके। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर जीत की बधाई दी। घड़ी चौक और राजीव भवन में जमकर पटाखे फूटे। कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओ के साथ बजरंग बली की जय के नारे गूंजते रहे। महापौर डॉ अजय तिर्की ने इस ऐतिहासिक जीत को जनता की जीत बताया उन्होंने कहा देश सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति से तंग आ गई है अब जो महंगाई बेरोजगारी जैसे जनता के हित की बात करेगा वही सरकार बनाएगा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि कर्नाटक की जनता भाजपा के सम्प्रदायिक एजेंडे को पहचान चुकी थी। 40 पर्सेंट के सरकार का जाना तय था।प्रधानमंत्री के चेहरे की चमक अब फीकी पड़ चुकी है।भाजपा अपने काम की बजाए जनता को बांटने की रणनीति पर काम करती है। कर्नाटक की जनता ने इसे पूरी तरह से नकार दिया। जिला प्रवक्ता आशीष वर्मा ने कहा कर्नाटक की हार के साथ भाजपा का दक्षिण का द्वार बंद हो गया। यह चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा को तय करेगा, कर्नाटक की जनता ने नफरत के बाजार में प्रेम की दुकान खोलने वालों के साथ चलना पसंद किया।समाज के हर तबके ने कांग्रेस पर भरोसा जताया जिसके चलते बंपर जीत मिली है महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं का विश्वास कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने देश को जोडऩे का जो संकल्प लिया था वह इस चुनाव के परिणामों में दिखाई दिया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, मधु दीक्षित,सैय्यद अख्तर,चुनमुन तिवारी, अशफाक अली, सत्येंद्र तिवारी, प्रमोद चौधरी,सुधांशु गुप्ता, उाम राजवाड़े,रजनीश सिंह,नीतीश चौरसिया, निक्की खान, दिलीप धर,विकास केशरी, अविनाश, शुभम जायसवाल,मग्गू सिंह, चुन्ना खान,मिथुन सिंह, अंशु गुप्ता, पंकज शुक्ला, गीता प्रजापति, गीता रजक,सरिता पांडे, चित्रा मिश्रा, सरिता ठाकुर, हीरो बड़ा, सावित्री सारथी, सरला राय, रेशमा सोनी,शकीला परवीन,नसरीन जफर, रेशमा तरन्नुम, आकाश यादव, संजर नवाज, अभिषेक सोनी,सूरज शामिल रहे।

का΄ग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटका की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। ये आपके मुद्दो΄ की जीत है। ये कर्नाटका की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये भारत को जोडऩे वाली राजनीति की जीत है।
अमरजीत भगत, खाद्य म΄त्री


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply