Breaking News

अंबिकापुर@सड़क दुर्घटना में घायल किशोरी की मौत

Share

अंबिकापुर,१2 मई 2023 (घटती-घटना)।अंबिकापुर. स्कूटी विद्युत खंभा में टकरा जाने से किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन उसे इलज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रुति पिता धनु उम्र 17 वर्ष मनेन्द्रगढ़ की रहने वाली थी। वह सोमवार को अपनी सहेली की स्कूटी से घुमने निकली थी। साथ में उसकी सहेली भी थी। चीरमिरी रोड में स्कूटी अनियंत्रित होकर विद्युत खंभा में टकरा गया। दुर्घटना में श्रुति गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। जबकि उसकी सहेली को मामूली चोट थी। परिजन श्रुति को इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply