Breaking News

अंबिकापुर@लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आईजी ने ली रेंज स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक

Share

अंबिकापुर,१2 मई 2023 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में शुक्रवार को आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा रेंज स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक ली गई। समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों जिनमें सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय द्वारा निर्देश पारित किए गए हैं। उनका गंभीरता पूर्वक अवलोकन कर प्रकरण का निराकरण के संबंध में कार्रवाई करने हेतु सभी राजपत्रित अधिकारी एवं इकाई प्रमुख को निर्देशित किया गया। उक्त वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर एवं मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर एवं रेंज के सभी राजपत्रित अधिकारी शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply