Breaking News

अंबिकापुर@कबीर आश्रम के जमीन के मामले का हुआ निराकरण

Share

अंबिकापुर, 11 मई 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत इन दिनों सरगुजा प्रवास पर हैं। इस दौरान गंगापुर स्थित कबीर आश्रम में आयोजित पनिका समाज के महा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस पनिका महासम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। वहीं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा अपने समाज को मजबूत करने की आवश्यकता है। यह कार्यक्रम आपसी प्रेम और भाईचारे का सम्मेलन है। दरअसल अंबिकापुर के गंगापुर स्थित कबीर आश्रम की जमीन पर लम्बे समय से विवाद चल रहा है। जिसकी जानकारी कबीर संत समाज के वरिष्ठ जनों ने विधानसभा अध्यक्ष को दी थी। इसी विवाद को दूर करने विधानसभा अध्यक्ष अंबिकापुर पहुंचे थे, लेकिन उनके आने पर पनिका समाज द्वारा महासम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया था। समाज के लोगों ने बताया कि कबीर समाज के वरिष्ठ जनों और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर कबीर आश्रम के जमीन मामले का निराकरण कर लिया गया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply