Breaking News

कांकेर@सट्टा का आरोपी अशोक चढ़ा पखांजुर पुलिस के हत्थे

Share


जप्त सामग्री :दो नग विवो एंड्रॉयड व एप्पल मोबाइल
-दीपक मिश्रा-
कांकेर,08 मई 2023(ए)।
पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर शलभ कुमार सिन्हा (आईपीएस) के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर धीरेंद्र कुमार पटेल व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर रवि कुमार कुजूर के पर्यवेक्षण में पखांजुर पुलिस को अवैध रूप से आईडी प्राप्त कर लोटस एप के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलाने वाला एक आरोपी सहित दो नग मोबाईल को जप्त करने में पखांजुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफ़लता मिली है! मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07/5/23 के शाम थाना पखांजूर कंे उपनिरीक्षक संजय यादव को मुखबीर से सूचना मिली कि नया बाजार पखांजूर में स्थित एक किराने की दुकान में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलाया जा रहा है सूचना पाकर पखांजुर पुलिस की टीम मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर घटनास्थल दास किराना स्टोर नया बाजार पखांजूर जाकर छापामारी कार्यवाही कर दुकानदार से पूछताछ व उनके हाथ में रखे मोबाईल का जांच करने पर दो नग मोबाइल में लोटस 365 एप से आईपीएल मैच गुजरात व्ही/एस लखनऊ तथा राजस्थान रॉयल विरुद्ध हैदराबाद के मैचों का आरोपी द्वारा सट्टा खिलाने के लिए गुजरात का ₹25 का भाव से सट्टा लगाना पाया गया, व ₹10,000 लगाने पर ₹17500 इत्यादि का रेट से ग्राहकों को 2व्हॉट्सऐप्प चैट के माध्यम से बता कर अवैध रूप से मोबाईल के माध्यम से रुपए पैसे का ऑनलाइन लेन-देन कर आईपीएल सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकड़े जाने पर आरोपी अशोक दास पिता अनिलचंद दास उम्र 37 वर्ष निवासी पखांजूर के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4,6,7,8 का अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी अशोक दास को गिरफ़्तारी का वजह बताते हुए गिरफ्तार किया गया व प्रकरण अजमानतीय होने से आज दिनांक को आरोपी का न्यायिक रिमांड चाहने माननीय न्यायालय भेजा गया है, तथा जप्त मोबाईल से प्राप्त ट्रांजेक्शन व चैटिंग की जांच एक्सपर्ट से कराई जा रही है जिसमे अन्य लोगों की सलिप्तता होने की संभावना है
कार्यवाही में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक एम डी देशमुख के निर्देश पर उपनिरी.संजय यादव के नेतृत्व में आर. हेमंत द्ववेदी ,आनंद, जोसेफ , मआर. सरोज की महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply