- संवाददाता –
अंबिकापुर,07 मई 2023 (घटती-घटना)।सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम के केरजू पुलिया के रेलिंग से अनियंत्रित बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार की देर रात 1.30 बजे की है। दोनों युवक पत्थलगांव के बेलदगी से शादी में शामिल होने ग्राम केरजू आए थे और रात को वापस लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय विजय कुमार व सुमन कुमार जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदगी का रहने वाले थे। दोनों शनिवार को शादी में शामिल होने सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केरजू गए थे। शादी में शामिल होने के बाद रात करीब 1.30 बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में केरजू पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और पुलिया के रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रात में ही घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने सीतापुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। रविवार की सुबह पीएम प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पुलिस शव परिजनों को सौंप दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur