- संवाददाता –
लखनपुर,06 मई 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से शादी की खुशी मातम में बदल गई प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम रजपुरीकला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन शुक्रवार की रात करीब 8 .30 बजे के करीब हाईवे पर अचानक राहगिरो तथा ट्रक के सामने आ जाने पर स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई वाहन में 7 लोग सवार थे। वाहन में सवार कमल सिंह पिता रोहणी प्रताप सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष ग्राम जजगा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। गंभीर स्थिति में दूसरे युवक अशोक सिंह पिता सुखराम सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम नरकालो को उपचार के लिए अंबिकापुर अस्पताल दाखिल कराया गया जहां इलाज के दौरान रात लगभग 11:30 बजे मौत हो गई। इस हादसे में वाहन चालक विकास सिंह पिता लखन सिंह निवासी ग्राम जजगा गंभीर रूप से घायल हो गया है।स्कार्पियो में अन्य दूसरे सवार सत्येन्द्र सिंह के सिर में एवं गोविन्दा के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों का ईलाज जारी है। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो कार ग्राम जजगा से पतराटोली सलका के लिए बारात लेकर गई हुई थी। परन्तु कुछ सामान खरीदारी करने वाहन में सवार सभी बाराती लखनपुर आ रहे थे। बिलासपुर अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 स्थित ग्राम रजपुरीकला के पास सामने से आ रहे ट्रक एवं सड़क में राहगीरों की भीड़ को बचाने के फिराक में स्कार्पियो कार चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन कस्तूरबा आश्रम के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना होने के उपरांत दो युवकों की मौत हो गई।सूचना पर 112 आरक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह चालक हर्ष मानिकपुरी तथा लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची के 112 वाहन के जरिए सभी को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरो ने कमल सिंह को मृत घोषित किया तो वही उपचार के दौरान अशोक सिंह की भी मौत हो गई। युवकों के मौत से ग्राम जजगा तथा नरकालो में शोक का माहौल निर्मित है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur