- संवाददाता –
- अंबिकापुर,03 मई 2023 (घटती-घटना)। धौरपुर व रघुनाथपुर क्षेत्र में संचालित क्रशर व अवैध परिवहन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ क्रशर यूनियन व ठेकेदार संघ ने पुलिस पर मनमाने तरीक से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। वहीं पुलिस व खनिज विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। 1 मई को खनिज के अवैध परिवहन में लगे 7 वाहनों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद 3 मई को नियमों का उल्लंघन होना पाए जाने पर 7 विस्फोटक भण्डारण स्थल सील कर दिया है।
आईजी राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में जिला कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल एवं खनिज निरीक्षक विवेक साहू, नायब तहसीलदार रवि भोजवानी एवं संयुक्त टीम द्वारा 7 विस्फोटक भण्डारण स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम द्वारा आसानडीह धौरपुर स्तिथ महामाया एक्सप्लोसिव के 2 मैगजीन एवं सूरज केमिकल मैगजीन के 1 मैगजीन, दुंदु धौरपुर स्तिथ साईं मिनरल्स के 2 मैगजीन एवं कुदर धौरपुर स्तिथ मां अम्बे इंटरप्राइजेज के 1 मैगजीन, कोट रघुनाथपुर स्तिथ लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के 1 मैगजीन मे विस्फोटक भण्डारण स्थल मे विस्फोटक अधिनियम 1884 एवं 2008 के नियमो का उल्लंघन होना पाए जाने पर सिलबंद की कार्यवाही करते हुए मैगजीन संचालको को 7 दिवस का समय देकर मैगजीन संचालन हेतु आवश्यक प्रबंध करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, मामले में आवश्यक प्रबंध नही किये जाने पर लाइसेंस निलंबन की अग्रिम कार्यवाही किये जाने की सुचना दी गई हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धौरपुर निरीक्षक कैलाश मिर्रे,थाना प्रभारी लुंन्ड्रा उप निरीक्षक संदीप कौशिक, चौकी प्रभारी रघुनाथपुर सहायक उप निरीक्षक दिलीप दुबे एवं पुलिस एवं प्रशासन की टीम शामिल रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur