Breaking News

अंबिकापुर@मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में मरीजों व परिजनों के लिए प्याऊ का शुभारंभ

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,01 मई 2023 (घटती-घटना)।
    मरीजों व उनके परिजनों के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के अंदर सोमवार को पियाउ का शुभारंभ किया गया। प्याऊ का व्यवस्था अनोखी सोच संस्था किया गया है। प्याऊ का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर रमनेश मूर्ति, अस्पताल अधीक्षक आरसी आर्या द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ठंडा पेयजल और गुड़ चना भी ग्रहण किया।
    अनोखी सोच संस्था के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज पहुंचते हैं ऐसी स्थिति में गर्मी और मरीजों द्वारा पेयजल की खोजबीन को देखते हुए यह आवश्यकता महसूस की जा रही थी कि यहां प्याऊ की व्यवस्था हो सके। डीन व अस्पताल अधीक्षक से चर्चा करने के बाद अनोखी सोच द्वारा यह प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ साथ लोग खाली पेट पानी ना पिए इसके लिए गुड़ और चना की भी व्यवस्था की गई है। शुभारंभ के दौरान डॉ. अर्पण सिंह, राज मैडम, सिस्टर रश्मि मशीह, प्रियंका कुरील, सुमन सिंह व अस्पताल के अन्य स्टाफ के साथ अनोखी सोच संस्था के कोषाध्यक्ष अभय साहू, विधायक प्रतिनिधि विनय शर्मा, नीरज साहू ,सुनील साहू, संतोष साहू ,गोपी साहू, बिट्टू, प्रदीप, निशांत, विकास साहू, ननकू मुंडा, मिथिलेश, लाला साहू, कार्तिक मिंज, विशाल साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply