Breaking News

अंबिकापुर@जगह-जमीन को लेकर नि:संतानदंपति की बेदम पिटाई,पति की मौत

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर, 30 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)।
    जगह जमीन को लेकर भतीजे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर नि:संतान दंपति को लात मुक्के से बेदम पिटाई कर दी। मारपीट किए जाने से वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान पति की मौत हो गई।
    जानकारी के अनुसार रोनहा नगेशिया उम्र 60 वर्ष धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरडीह का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। इसके कोई संतान नहीं थे। 25 अपै्रल की रात को रोनहा पत्नी लिखनी के साथ सोया था। रात को भतीजा रामप्रसाद व उसकी पत्नी धनेश्वरी आए और दरवाजा खोलवाने लगे। आवाज सुनकर लिखनी दरवाजा खोली। दरवाजा खोलते ही पति-पत्नी ने पहले इसके साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पहुंचा रोनहा को भी मारपीट करने लगे। मारपीट किए जाने से रोनहा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दौरान पति की जान बचाने के लिए लिखनी बाइ कंधे पर टांग कर गांव में ही देवर के घर ले गई। पूरी रात वहीं रहे। दूसरे दिन सुबह तबियत विगडऩे पर उसे इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान रोनहा की मौत हो गई।

Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply