भाजपा पार्षद ने उठाया था मामला
भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने अंबिकापुर शहरी क्षेत्र के दुकानों से साढ़े चार करोड़ रुपए के राशन अफरा तफरी करने का आरोप दुकान संचालकों व सेल्समैनों पर आरोप लगाया था। आलोक दुबे ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की थी। इस मामले की जांच खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण रायपुर द्वारा कराया गया था। जांच के बाद खाद्य निरीक्षक द्वारा अपराध दर्ज कराया गया है।
- संवाददाता –
अंबिकापुर,30 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा में शासकीय राशन में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। उचित मूल्य दुकान संचालक व सेल्समेन ने मिलकर करीब डेढ़ करोड़ का शासकीय राशन गबन कर लिया था। इस मामले में जांच के बाद खाद्य निरीक्षक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली व गांधीनगर थाने में दर्ज कराया है। दोनों थाने में दो-दो समितियों पर दर्ज कराए गए हैं। चारों समिति के अध्यक्ष सहित कुल 11 लोगों पर अपराध दर्ज कराया गया है। खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2022 से 15 नवंबर 2022 के बीच अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से राशन हेराफेरी करने का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण रायपुर द्वारा कराया गया था। जांच में सही पाए जाने पर खाद्य निरीक्षक सरगुजा श्वेता रानी को दोषियों पर अपराध दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के बाद खाद्य निरीक्षक ने कोतवाली के जाकिर हुसैन वार्ड बरेजपारा में संचालित सदर खाद्य सुरक्षा पोषण उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष अनवारूल, नाजिया बानो उपाध्यक्ष व मुस्तेबा खान सहायक विक्रता के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया है। इस संमिति में 60 लाख 40 हजार 488 रुपए का राशन हेराफेरी किया गया था। वहीं अन्नपूर्णा खाद्य सुरक्षा पोषण उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति साीपारा के अध्यक्ष रणजीत कौर, उपाध्यक्ष रूपिन्दर कौर व सहायक विक्रेता खुशदिल अहमद पर राशन हेराफेरी करने का अपराध दर्ज कराया गया है। इनके द्वारा समिति से 24 लाख 74 हजार 379 रुपए का राशन घोटाला किया गया था। वहीं गांधीनगर थाना क्षेत्र में संचालित समिति गोधनपुर सोसायटी के अध्यक्ष दशरथ सोनी, उपाध्यक्ष अभय राज ङ्क्षसह व सहायक विक्रेता मनीष मेहता पर अपराध दर्ज कराया गया है। इनके द्वारा सोसायटी से 27 लाख 84 हजार व नमनाकला सोसायटी के अध्यक्ष वृजेश सोनी, उपाध्यक्ष रूपेश सोनी पर अपराध दर्ज कराया गया है। नमनाकला सोसायटी अंतर्गत 2 लाख 52 हजार का राशन गड़बड़ी का मामला पाया गया है। खाद्य निरीक्षक ने दोनों थाना में इन सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 409, 34 व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 3/7 के तहत अपराध दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur