Breaking News

अंबिकापुर@सडक दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

Share

अंबिकापुर,27 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। भागवत कथा सुनने जा रहे दंपति को आमनी कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने पति की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार रामस्वरूप साहू उम्र 60 वर्ष प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर का रहने वाला था। बुधवार को रामस्वरूप पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक से भागवत कथा सुनने जा रहा था। रास्ते में आमनी कार क्रमांक सीजी 12 आर 4650 ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने रामस्वरूप की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान रामस्वरूप की मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply