Breaking News

अंबिकापुर@इनोवा से आकर चोरों ने गैरेज में खड़े पिकअप से की थी टायर चोरी,खरीदार सहित चार गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,26 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। बॉडी गैरेज में खड़े पिकअप वाहन का टायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन चोर व एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। चोर इनोवा वाहन से आकर चोरी की घटना को अंजाम दिए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त इनोवा व चोरी की टायर भी जत किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
प्रार्थी रामबली विश्वकर्मा साकिन सोनपुरकला द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 20 अपै्रल की रात्रि दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरे बॉडी गैरेज मे खड़ी सोल्ड पीकप वाहन से एक नग डिस्क सहित टायर चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर सदर धारा 379, 411, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले मे थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग एवं पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबीर तैनात किये गए थे। इस दौरान पता तलाश घटनास्थल एवं आसपास का सीसीटीवी फूटेज चेक कर 3 संदिग्ध की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करते हुए विक्की गोस्वामी, मुकेश दास एवं रोहित रजक साकिन कर्रा राजपुर की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा पिकप वाहन से डिस्क सहित टायर चोरी करने की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। टायर को सोएब अख्तर निवासी महुआपारा को बेचना स्वीकार किया गया। जो मामले मे खरीददार को भी हिरासत में लिया गया हैं आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने गे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपियों के कजे से 1 नग टायर मय डिस्क सहित घटना मे प्रयुक्त इन्नोवा वाहन बरामद किया गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक विजय रवि, आरक्षक जयदीप सिंह, सत्येंद्र दुबे, उमेश गुप्ता, संजीव चौबे, रुपेश महंत शामिल रहे।


Share

Check Also

एमसीबी@जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच

Share 37 आवेदनों पर हुई सुनवाईएमसीबी,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम …

Leave a Reply