Breaking News

अंबिकापुर@आकाशिय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,25 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)।आकाशिय बिजली की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीपक केरकेट्टा पिता जोसेफ केरकेट्टा उम्र 30 वर्ष सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकना का रहने वाला था। वह सोमवार को गांव में ही घर बनाने का काम कर रहा था। दोपहर में मौसम खराब था। तभी तेज गरज व चमक के साथ आकाशिय बिजली गिरी। आकाशिय बिजली की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश हो गया। साथ में काम कर रहे मजदरों ने घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply