Breaking News

अंबिकापुर@बारातियों से भरा पिकअप पलटा,12 वर्षीय बालक की मौत

Share


अंबिकापुर, 24 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा के पास रविवार की रात करीब 2 बजे बारातियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर सडक¸ किनारे खेत में पलट गया। हादसे में एक किशोर सहित दर्जन भर बाराती घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर रूप से घायल एक बालक को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान सोमवार की सुबह चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार को उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बासेन से ग्राम मेंड्राकला भिट्टी में बारात आई थी। रात करीब 2 बजे डेढ़ दर्जन बाराती पिकअप सवर होकर वापस जाने निकले थे। रास्ते में लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा मेन रोड में मंदिर से पहले पहुंचे ही थे की पिकअप अनियंत्रित हो गई और सडक¸ किनारे खेत में पलट गया। पिकअप पलटते ही चिखपुकार मच गई। दुर्घटना में एक किशोर सहित दर्जन भर बाराती घायल हो गए। बारातियों में से ही किसी ने संजीवनी 108 को घटना की जानकारी दी और संजीवनी 108 से सभी घायलों को इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल ग्राम बासेन निवासी 12 वर्षीय दिलदार सिंह आर्मो पिता कांशी राम आर्मो को चिकित्सकों ने बेतहर इलाज के लिए अबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां सोमवार की सुबह उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply