Breaking News

अंबिकापुर,@शहर मे संचालित स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश

Share


अंबिकापुर, 20 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। शहर में संचालित स्पा सेंटरों के सम्बन्ध मे शिकायत सरगुजा पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर स्पा सेंटर के सम्बन्ध मे वैध लाइसेंस एवं कार्यस्थल पर महिला लैंगिक शोषण अधिनियम के तहत नियमो के पालन की जांच हेतु दिशा निर्देश पुलिस टीम को दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला,के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम द्वारा गांधीनगर स्तिथ 1 स्पा सेंटर एवं थाना कोतवाली अंतर्गत 2 स्पा सेंटरों में औचक जांच की गई जो स्पा सेंटरों के द्वारा स्पा के सम्बन्ध मे कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया जो तत्काल संचालको को अस्थाई रूप से स्पा सेंटर बंद करने के निर्देश दिए गए, एवं कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिक शोषण अधिनियम के तहत नियमो का पालन ना होने पर स्पा संचालको को वैधानिक नोटिस दिया गया हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply