Breaking News

अंबिकापुर@पड़ोसी ने युवक के पेट में मारी चाकू, चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर बचाई जान

Share


अंबिकापुर,20 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। पड़ोसी ने पहले पैरा में आग लगाया विरोध करने पर फिर युवक के पेट में चाकू मार दी। चाकू की नोक पेट के आंत तक पहुंच जाने से युवक गंभीर हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक का चार घंटे का ऑपरेशन कर जान बचाई है। जख्म छोटी आंत तक पहुंच चुकी थी। युवक की स्थिति अभी भी गंभीर है। आईसीयू में भर्ती है।
जानकारी के अनुसार देव प्रकाश उम्र 22 वर्ष भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामनगर का रहने वाला है। इसके पैरावट में गांव के ही बसंत ने मंगलवार को आग लगा दी थी। आग लगाए जाने की बात को लेकर देव प्रकाश व बसंत के बीच विवाद हुआ था। विवाद में बसंत ने देव प्रकाश के पेट में चाकू मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। चाकू आंत तक पहुंच गई थी। काफी रक्तस्राव होने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां सर्जन डॉ. अभिषेक दिवान, डॉ. अर्जुन जायसवाल, डॉ. दिव्या की टीम चार घंटे का ऑपरेशन कर युवक की जान बचाई है। युवक अभी आईसीयू में है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply