Breaking News

अंबिकापुर@बेटी को स्कूल भेजने के बाद महिला ने लगा ली फांसी

Share

अंबिकापुर,17 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। शहर की एक महिला ने सोमवार की सुबह अपनी 13 वर्षीय बेटी को स्कूल भेजने के बाद कमरे में फंखे के सहारे फांसी लगा ली। उसे आनन फानन में फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतका के पिता ने उसके पति पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार सीमा गुप्ता पति बृजेश गुप्ता उम्र 35 वर्ष शहर के महामाया चौक स्कूल रोड की रहने वाली थी। इसकी शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। सोमवार की सुबह सीमा ने अपनी 13 वर्षीय बेटी को स्कूल भेजने के बाद कमरे में फांसी लगा ली। पति ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतका के पिता सूरजपुर जेलपारा निवासी अनिल गुप्ता ने बयान दर्ज कराया है कि इसकी शादी 15 वर्ष पूर्व बृजेश गुप्ता से हुई थी। अक्सर इसके पति द्वारा उसे प्रताडि़त किया जाता था। कई बार मारपीट भी की गई थी। पति के प्रताडऩा से परेशान होकर मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply