अंबिकापुर,१5 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेंट निवासी एक युवक ने बैंगलुरू में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बैंगलुरू के एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था और किराए के मकान में रहता था। मौत की खबर सूनते ही परिजन सदमे में हैं। मृतक की बहन की शादी 7 मई को होने वाली थी। वह बहन की शादी में शामिल होने आने वाला था। मृतक की मां का कहना है कि बेटे से शुक्रवार की रात को बात हुई थी। वह रविवार को घर आने के लिए ट्रेन पकडऩे वाला था। अचानक शनिवार की सुबह उसकी मौत की खबर मिलने से सभी सदमे में हैं।
सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेंट निवासी खिजर खान पिता इजराइल खान उम्र 30 वर्ष जो रोजगार की तलाश में 2 अन्य दोस्तों के साथ बैंगलुरू जाकर विगत पांच वर्षो से एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था। सभी अलग-अलग किराए के मकान में रहते थे। शनिवार की सुबह खिजर का एक दोस्त ने परिजन को फोन कर जानकारी दी की खिजर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। अचानक मौत की खबर सूनते ही परिजन सदमे में आ गए। परिजन ने शव वापस मंगान के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाया। उसके शव को वापस लाने की पहल जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। मृतक खिजर खान मां-बाप का बड़ा बेटा था। इसी के सहारे परिवार का भरण पोषण होता था। अचानक बेटे की मौत की खबर सूनते ही मां सईदा खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। सईदा रोते हुए बताती है कि बेटे से शुक्रवार की रात को काफी देर तक बात हुई थी। 7 मई को उसकी बहन ही शादी है। वह शादी में शामिल होने घर आने के लिए ट्रेन का रिजरवेशन करा चुका था। उसकी ट्रेन रविवार को थी। अचानक घर वापस आने से एक दिन पहले आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिलने से परिजन सदमे में हैं। सीतापुर एसडीओपी धु्रवेश जायसवाल ने बताया कि मृतक के शव को वापस मंगाने की पहल की जा रही है। बैंगलुरू के एचएसओ से बात हुई है। शव को सौंपने के लिए वारिस की जरूरत पड़ती है। शव लेने के लिए मृतक के दोस्त मुस्तफा से बात हुई है। वहां की पुलिस सारी प्रक्रिया पूर्ण कर मुस्तफा को शव सौंप देगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur