Breaking News

अंबिकापुर@बाइक सहित पुलिया के नीचे गिरने से घायल युवक की हुई मौत

Share


अंबिकापुर,15 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)।एक युवक बाइक सहित पुलिया के नीचे गिर जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परचू अयाम उम्र 46 वर्ष प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंपापुर का रहने वाला था। वह 11 अपै्रल को बाइक से ग्राम खिरकी गया था। रात को वह वापस घर लौट रहा था। रास्ते में अनियंत्रित होकर बाइक सहित पुलिया के नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply