Breaking News

अंबिकापुर@रिंग रोड के किनारे संचालित आधा दर्जन गैरेजों में चोरी

Share


अंबिकापुर,14 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। नमनाकला स्थित रिंग रोड में संचालित एक चोर ने आधा दर्जन गैराजों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर कई गैरेज से गैस कट्टर, रेगुलेटर, गैस वैल्डिंग टार्च सहित अन्य सामान पार कर दिया है। कुल चोरी 40 हजार रुपए की बताई जा रही है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। गैरेज संचालकों ने मामले की जानमारी पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार नमनाकला स्थित रिंग रोड के दोनों ओर काफी संख्या में गैराज संचालित है। गुरुवार की रात को शकल, अखिलेश, लक्ष्मण, भोला, लखन सहित आधा दर्जन गैराजों में एक चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर कई गैरेज से गैस कट्टर, रेगुलेटर, गैस वैल्डिंग टार्च सहित अन्य सामान पार कर दिया है। कुल चोरी 40 हजार रुपए की बताई जा रही है। चोरी की घटना एक गैरेज में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। गैरेज संचालकों ने मामले की शिकायत थाने में की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply