Breaking News

अंबिकापुर@अनाचार के मामले मे सरगुजा पुलिस को मिली सफलता,आरोपी चंद घंटे मे गिरफ्तार

Share

  • अनाचार के मामले मे सरगुजा पुलिस को मिली सफलता,आरोपी चंद घंटे मे गिरफ्तार
  • थाना गांधीनगर द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही
  • पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्यवाही करने किया गया हैं निर्देशित

अंबिकापुर,13 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। प्रार्थिया द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सूरज चेरवा साकिन गांधीनगर द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार किया गया हैं, प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर सदर धारा 376(2) (एन),भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे महिला उत्पीड़न के आरोपी का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।
दौरान जांच विवेचना आरोपी सूरज चेरवा साकिन गांधीनगर की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अनाचार की घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे,सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक अजय तिवारी, उमाशंकर साहु, श्याम लाल, घनश्याम देवांगन, दिलबोधन राम शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply