गांधी स्टेडियम में टैलेंट सर्च प्रोग्राम हुआ आयोजित
अंबिकापुर,13 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में आयोजित टैलेंट सर्च प्रोग्राम में मैनपाट, लखनपुर, सीतापुर, बलरामपुर एवं स्थानीय खिलाडिय़ों को मिलाकर 104 बालिकाओं ने पंजीयन कराया जिसमें से 56 बालिकाओं ने भाग लिया। सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव, साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव, दिल्ली पçलक स्कूल, युगांतर पçलक स्कूल राजनांदगांव एवं सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेडमी के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि बास्केटबॉल ग्राउंड में आयोजित टैलेंट सर्च प्रोग्राम में 56 बालिका खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें से 24 खिलाड़ी चयनित हुए। इन चयनित खिलाडिय़ों को इंटरनेशनल बास्केटबॉल कोच के राजेश्वर राव, साईं सहायक कोच दिव्या धारावथ एवं कोच कालव राधा राव सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेड़मी द्वारा एडवांस ट्रेनिंग दिया जाएगा। खिलाडिय़ों के रहने की व्यवस्था दिल्ली पçलक स्कूल, युगांतर पçलक स्कूल राजनंदगांव द्वारा किया जाएगा। टेंलेंट सर्च प्रोग्राम के चयनित खिलाडिय़ों को 14 अप्रैल को शाम ट्रेन के द्वारा राजनांदगांव ले जाया जाएगा। जहां इन खिलाडिय़ों को जीरो लेवल से ट्रेनिंग स्टार्ट किया जायेगा। यह ट्रेनिंग 10 दिनों तक चलेगी। 25 अप्रैल को फाइनल चयन लिस्ट का घोषणा होगा। इस टेंलेंट सर्च प्रोग्राम में इन्टरनेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी व खेलो इंडिया मेडलिस्ट टीम कप्तान रिया प्रमोद कुनघडक¸र व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल व खेलो इंडिया मेडलिस्ट खिलाड़ी डिंपल धोबी भी आज उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur