अंबिकापुर,12 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। पीजी कॉलेज परिसर स्थित हॉकी स्टेडियम में बुधवार की दोपहर 2 कॉलेज की छात्राओं के गुट में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान छात्राओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात-मुक्के चलाए। कोई किसी के बाल पकडक¸र मारती दिखी तो कोई जमीन पर गिराकर थप्पड़ चलाती रही। वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राएं उन्हें छुड़ाते रहे, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। अंतत: मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। मारपीट का यह वीडियो वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने अपने मोबाइल में बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वहां मौजूद कुछ छात्र-छात्राओं ने अपने मोबाइल पर बना लिया। वहीं सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों कॉलेज की छात्राएं वहां मौजूद थीं। पुलिस ने उन्हें समझाइश दी। फिलहाल छात्राओं द्वारा थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराए जाने की सूचना नहीं है। इधर छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस मामले में पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस अग्रवाल ने बताया कि पीजी कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में लड़कियों के लडऩे की सूचना मिली थी तो वहां गया था। यहां पहले से डायल-112 की टीम पहुंची थी। वहां साई कॉलेज की भी कुछ छात्राएं भी थीं। मैंने साई कॉलेज के प्राचार्य को फोन लगाया तो उन्होंने किसी निजी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण बाद में जानकारी देने की बात कही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur