Breaking News

बैकुण्ठपुर@सैकड़ो ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन

Share

समाज के उत्थान और विकास के लिए भाजपा के साथ जुड़ें-कृष्णबिहारी जायसवाल
बैकुण्ठपुर 10 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। भाजपा मंडल पटना के ग्राम पंचायत छिंदिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने युवा नेता अमित जायसवाल एवं सरपंच हेमलता सिंह नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्त्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने सभी का स्वागत कर भाजपा प्रवेश कराया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े एवं मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। युवा नेता अमित जायसवाल ने कहा कि हम पार्टी के विचारधारा एवं जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किये हैं। जनप्रतिनिधियों, महिलाओं एवं युवाओं को भाजपा प्रवेश कराते हुए जिलाध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर विकास कर रहा है। वहीं राज्य सरकार और स्थानीय विधायक की विफलता से आमजन के मोह भंग हो चुका है। लोग समाज के विकास के लिए भाजपा से जुड़ना चाहते हैं।हम आप सभी का स्वागत करते हैं। मण्डल अध्यक्ष कपिल जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है। सभी लोग इस भाजपा की सरकार बनाना चाहते हैं। कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, जगदीश साहू , मण्डल महामंत्री श्रीराम राजवाड़े एवं जिला मंत्री भाजयुमो हितेश सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व स्थानीय जन उपस्थित रहे।
इन्होंने थामा भाजपा का दामन
ग्राम छिंदिया सरपंच हेमलता सिंह, पंच सावित्री देवी, नीतू खांडे, पप्पी सिंह, सुमित्रा, अनिल सिंह, कुंती कुर्रे, हंसलाल राजवाड़े, रमेश कुमार, पवन साय, संगीता, विमला, सुमित्रा, आरती, कविता, बलराम, शिव प्रसाद, विजय राजवाड़े, तुलेश्वर राजवाड़े, सुरेश चंद राजवाड़े, मुन्नी बाई, देवसाय, संतोष राम, खेल साय, लखानराम, सावित्री, निर्मला, शिव कुमारी, कलावती, सौहोद्री, लक्षमी सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता ने पार्टी प्रवेश किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply