Breaking News

अंबिकापुर@विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का सदस्य होना गौरव का विषय

Share


अंबिकापुर 06 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)।भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को भाजपा सरगुजा ने शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर ध्वजारोहण कर गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की।
संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने भाजपा के ध्वज का आरोहण किया। भाजपा स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान अंतर्गत अबकी बार मोदी सरकार लिख कर जिला अध्यक्ष द्वारा वॉल राइटिंग की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का सदस्य होना अत्यंत गौरव का विषय है, स्थापना दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के रीति नीति और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की पितृपुरुषों के त्याग परिश्रम और बलिदान के कारण हीं आज संगठन एक विशाल वट वृक्ष के रूप में खड़ा है, हमारा सौभाग्य है कि भाजपा का सदस्य होने के नाते हमें देश सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं जैसा समर्पण किसी दूसरे दल में नहीं हो सकता है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अंबिकेश केसरी, आलोक दुबे, मधुसुदन शुक्ला, करता राम गुप्ता, हरपाल सिंह भामरा, राजकुमार बंसल, संतोष दास, रूपेश दुबे, रौशन गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा, अरुणा सिंह, राजेंद्र जयसवाल अभिषेक शर्मा , विश्वविजय तोमर, गोपाल सिन्हा , सर्वेश तिवारी, दीपक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply