Breaking News

अंबिकापुर@मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती

Share


अंबिकापुर, ्र06 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। हनुमान जयंती पर मुख्य आयोजन शहर के स्कूल रोड स्थित हनुमान मंदिर में किया गया। हनुमान जयंती को लेकर मंदिर समिति द्वारा पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। गुरुवार की सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचना शुरू कर दिए थे। महावीर मंडल लोक न्यास समिति द्वारा सामूहिक पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर आरंभ हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। हनुमान जयंती को लेकर मंदिर समिति द्वारा पूरी तैयारी गई गई थी। मंदिर के पुजारी द्वारा पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। हनुमान जयंती के अवसर पर भक्त बजरंग बली के दर्शन करने विभिन्न मंदिरों में देर शाम तक पहुंचते रहे। स्कूल रोड स्थित हनुमान मंदिर के अलाव शहर के अन्य मंदिरों में भी हनुमान जी की पूजा अर्चना विधि-विधान से की गई। पूजा सुबह 5.30 बजे से शुरू हो गई थी। वहीं भंडारा वितरण सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। जो देर रात तक चलता रहा।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply