Breaking News

बैकुण्ठपुर@सार्वजनिक पियाऊ चालू कराने नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने लिखा पत्र

Share


बैकुण्ठपुर,04 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)।
कहते हैं कि प्यासे को पानी पिलाने से कई पुण्य मिलते हैं शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अब लोगों को शीतल पेय जल उपलब्ध कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने लिखा पत्र अब पड़ रही गर्मी में लोगों को गला तर करने के लिए भटकना पड़ रहा है, नगर पालिका प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराते हुए जल्द ही शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों के सार्वजनिक स्थानों पर शीतल प्याऊ जल का स्टाल. लगाने के लिए स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही शहर में लोगों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़े। इसके मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन की ओर ,से शहरवासियों सहित जरूरी कामों से शहर में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आराम से नि:शुल्क शुद्घ पेयजल मिल सके। नगर पालिका प्रशासन ।शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में पियाउ चालू करने पर राहत होगी। लोगों को इस महंगाई के दौर में बोतल का पानी नहीं खरीदना पड़ेगा। लोग आसानी से अपनी प्यास बुझा सकेंगे। गर्मी पड़ने लगी है, जिससेआम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने मांग की है सर्वजनिक शीतल पियाउ जल की आवश्यकता अनुसार सुविधा उपलध करानी चाहिए, जिससे शहर सहित जरूरी कामों से आने वाले ग्रामीण को निःशुल्क पानी पिलाकर प्यास बुझा सके।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ सरगुजा पुलिस की म्यूल अकाउंट पर बड़ी कार्रवाई

Share ,4 आरोपी गिरफ्तारउत्तरप्रदेश,बिहार और तेलंगाना से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतों में कार्रवाईअम्बिकापुर,28 मई …

Leave a Reply