अम्बिकापुर,04 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में छाीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा सीएम ट्रॉफी इंटर डिस्टि्रक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है। पहला मुकाबला सरगुजा एवं कोरिया के मध्य हुआ। जिसमें सरगुजा के कप्तान आयुष सिंह ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। इस निर्णय को सरगुजा के गेंदबाजों ने सही साबित किया और कोरिया की पूरी टीम को मात्र 31.4 ओवर में मात्र 171 रनों में समेट दिया। कोरिया की पारी का आकर्षण अमित यादव का शतक रहा। उन्होंने 75 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 17 चौके एवं 3 छक्के लगाए। नियमित अंतराल में कोरिया के विकेट गिरते रहे एक समय ब्रेक में उनका 171 पर 6 विकेट था और ब्रेक के बाद कोरिया उसी स्कोर पर आल आउट हो गई। सरगुजा की तरफ से रक्षित सिंह एवं आयुष सिंह को 4-4 विकेट मिले। ओम को 2 सफलता मिली। जवाब में सरगुजा की पारी की शुरुआत खराब रही। 1 रन के स्कोर पर उन्हें झटका मिला। सरगुजा की टीम 68 रनों पर 7 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी इसके बाद मृगांक शर्मा एवं रक्षित सिंह ने पारी को सम्हाला एवं सरगुजा के लिए बढ़त बनाई। मृगांक अपने शतक से मात्र 4 रनों से चुके एवं 96 रन बनाकर साझेदारी को तोड़ा दूसरे छोर से रक्षित सिंह ने 42 रनों का योगदान दिया। सरगुजा की पूरी पारी 45.3 ओवर में 229 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर 58 रनों की बढ़त मिली। कोरिया की तरफ से पवन महंत को 3 तथा आकाश शर्मा, अनुज सिंह एवं अभिषेक वढेरा को 2-2 सफलताएं मिली।
कोरिया की टीम दूसरी पारी में भी अपनी बल्लेबाजी को सुधार नहीं पाई पहले झटके के रूप में शतकवीर अमित यादव के रूप में लगा उससे अंत तक उबर ही नहीं पाई और 29.4 ओवर में 108 रन पर ही आल आउट हो गई। जिसमें अनुज सिंह ने 42 रनों का योगदान दिया। सरगुजा की तरफ से आयुष एवं रक्षित ने पुनः 4-4 विकेट लिए सौम्य केशरी एवं मृगांक को 1-1 सफलता मिली । कोरिया ने सरगुजा को चौथी पारी में मात्र 51 रनों का लक्ष्य दिया जिसे सरगुजा के शुरू के बल्लेबाजों ने वनडे के तरह से खेलते हुए मात्र 6.5 ओवर में ही 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल करते हुए 9 विकेट से विजय हासिल कर ली। जिसमें अमृतांश शुक्ला ने 7 चौकों की सहायता से 31 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैच के अंपायर महेश वर्मा, सीएम बिस्वास, स्कोर महेश दा मिश्रा,आजर्वर राजेश शुक्ला एवं सिलेक्टर साईं कुमार रहे। उक्त जानकारी सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत जायसवाल द्वारा दी गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur