Breaking News

अम्बिकापुर@कांग्रेस नेता सहित 4 घरों में अपचारी बालक ने की थी चोरी

Share

अम्बिकापुर,04 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता सहित 6 घरों में चोरी व चोरी की प्रयास के मामले में पुलिस ने विधि से संघर्षरत एक बालक को पकड़ा है। पुलिस ने इसके कजे से दो हजार रुपए नकद, 3 घड़ी व 1 मोबाइल जत किया है।
जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र में चोरी की लगातार घटनाएं सामने आ रही थी। लगभग 6 घरों में चोरी व चोरी का प्रयास किया गया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी पर सफलता नहीं मिल रहा था। आईजी व एसपी के निर्देश पर क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए टीम का गठन किया गया था। मणिपुर थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय व गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नबालिग बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह कांग्रेस सहित अन्य 4 घरों में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक के कजे से 2 हजार रुपए नकद बरामद किया है। शेष पैसा खाने-पिने में खर्च करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने नबालिग बालक के खिलाफ कार्रवाई कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, ललन गुप्ता,प्रधान आरक्षक विपिन तिवारी, सतिश सिह, आरक्षक सतेंद्र दुबे,संजीव चौबे,बृजेश राय, अतुल शर्मा, इम्तियाज खान, विकास सिंह, राहुल सिंह एवं पुलिस स्टाप शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply