अंबिकापुर,04 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने के कारण दिल्ली में जीरो वेस्ट दिवस के अवसर पर सम्मानित स्वच्छता दीदियों और नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई को मंगलवार को प्रेस क्लब सरगुजा ने सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई ने कहा कि जो काम स्वच्छता के क्षेत्र में अंबिकापुर में हुए हैं वह काफी कठिन थे। यहां की कहानियां जब साझा होती है तो एक भावना होती थी कि यह कैसे सफल होगा, परंतु स्वच्छता के इस कार्य में सभी जुड़ गए। शुरुआत में सभी वार्ड से कचरा कलेक्शन और फिर यूजर कलेक्शन काफी मुश्किल था, परंतु लोग जुड़ते गए और सभी के सहयोग से आज यह बड़ी उपलçध अंबिकापुर ने हासिल की। आज हम देख रहे हैं कि स्वच्छता के क्षेत्र से जुडक¸र स्वच्छता दीदियां लाखों कमा रही है, यह भी एक बड़ी उपलçध है। स्वच्छता दीदियों की इस मेहनत को सम्मानित किए जाने पर आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि शहर में स्वच्छता को लेकर जो सिस्टम बन गया है वह आगे भी बना रहे, बल्कि और मजबूत हो। उसके लिए आम जनता के साथ-साथ आप सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव खबर से एक भावना बनती है और लोगों तक यह संदेश पहुंचता है कि यह काम कितना जरूरी है। ममगई ने कहा कि खुशी होती है जब बाहर अन्य राज्यों के लोग अंबिकापुर का नाम लेते हैं। आगे भी हम मिलजुल कर अंबिकापुर की स्वच्छता का परचम लहराते रहेंगे।
प्रेस क्लब अध्यक्ष त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में जो मुकाम आज अंबिकापुर ने हासिल किया है पहले काफी कठिनाई जरूर हुई परंतु सभी के प्रयास से आज हम इस मुकाम में है कि देश-विदेश अंबिकापुर का नाम ले रहा है। जीरो वेस्ट दिवस पर अंबिकापुर को जो तारीफ व सम्मान मिला, नगरीय मंत्री को भी मानना पड़ा कि अंबिकापुर सबसे अच्छा मॉडल है। दिल्ली समारोह में दीप प्रज्वलन के लिए आमंत्रित स्वच्छता दीदी श्वेता सिन्हा अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह क्षण काफी अच्छा था। बाहर से पहुंची स्वच्छता दीदियों को हमें अपने बारे में बताने की जरूरत नहीं पड़ी बल्कि वह लोग खुद ही अंबिकापुर के बारे में बताने लगे। यह सुनकर काफी अच्छा अनुभव मिला। बाहर से पहुंची महिलाओं ने हमसे सहयोग भी मांगा ताकि वह भी अपने क्षेत्र को और ज्यादा साफ सुथरा रख सकें। ओड़ीशा में छाीसगढ़ सरगुजा का प्रतिनिधित्व करने पहुंची शशि सिन्हा ने कहा कि हम जब वहां का एसएलआरएम सेंटर देखने पहुंचे तो वहां का काम देख कर हम ने बताया कि हम किस प्रकार काम करते हैं। 156 प्रकार के सूखे कचरे को अलग करने का काम अंबिकापुर में होता है, परंतु वहां नहीं होता। हमारे द्वारा बताया गया कि किस तरह से 156 प्रकार के सूखे को अलग करके अपनी आमदनी बढ़ाई जा सकती है। प्रेस क्लब सरगुजा द्वारा समारोह में मौजूद नगर निगम कमिश्नर सहित सभी स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur