सचिव संघ ने जलाई शासन की प्रतियां
लखनपुर,03 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)।पंचायत सचिव संघ शासकीयकरण मांग को लेकर 16 मार्च से काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। सचिव संघ के हड़ताल में चले जाने से पंचायत कार्य पूरे तरीके से ठप पड़ चुका है। सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। छाीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के आवाहन पर लखनपुर जनपद कार्यालय के सामने सचिव संघ लॉक अध्यक्ष जयपाल साहू के नेतृत्व में 3 अप्रैल दिन सोमवार को विरोध जताते हुऐ शासन की प्रतियां जलाई। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सचिव संघ लाक अध्यक्ष जयपाल साहू ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि 2 साल की परीक्षा अवधि के बाद शासकीय करण की मांग पंचायत सचिवों के द्वारा पिछले 28 वर्षों से की जा रही है। परंतु अब तक मांगे पूरी नहीं हो सकी है। तो वहीं पूर्व में किए गए अनिश्चितकालीन हड़ताल में सरकार के द्वारा शासकीयकरण मांग को लेकर आश्वासन दिया गया था। परंतु सरकार की ओर से मांगे पूरी नहीं की गई। जिसे लेकर एक बार फिर से सचिव संघ 16 मार्च से शासकीयकरण मांग को लेकर काम बंद कलम बांध अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। छाीसगढ़ शासन के द्वारा विगत दिनों पूर्व 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कार्य पर लौटने के संबंध में पत्र जारी किया गया था। जिसके बाद आज शासन द्वारा जारी निर्देश पत्र की प्रतियां सचिव संघ के द्वारा जलाते हुए विरोध जताया गया है। सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करती है हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे। सचिव संघ प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह पैकरा जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता लॉक अध्यक्ष जयपाल साहू, गजराज सुनवानी मनोज चौबे , सत्यनारायण सिंह,अनिल सिंह, राजेंद्र टोप्पो, धर्मेंद्र सिंह, कुमार सिंह रामसूरीत राम ,विनेश राम प्रजापति, राजेश प्रजापति, गुड्डा राम, भगवान दास , जानकी प्रसाद, सहित बड़ी संख्या में सचिव संघ के सदस्य मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur