अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरगुजा के आह्वान गांव चलो घर घर चलो अभियान की तैयारी हेतु मंडल लखनपुर, कुन्नी व उदयपुर की संयुक्त बैठक लखनपुर सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र सोनी, मंडल प्रभारी संजीव सेठ संयोजक मयंक जायसवाल, सहसंयोजक सूरज नामदेव, अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, अजय सोनी के विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम गांव चलो घर घर चलो अभियान को आगामी 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस से अभियान का गणेश किया जायेगा और 6 से 14 अप्रैल तक आभियान चलाया जाएगा। आभियान के तहत् केंद्र की मोदी सरकार की लोक हितकारी सभी योजनाओं, उपलçधयों और छाीसगढ़ की भूपेश सरकार की नाकामी को गांव गांव घर घर जाकर बताया जाएगा। बैठक का संचालन हर्षवर्धन पांडेय व आभार दीपक साहू ने किया।बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल महामंत्री सत्यनारायण साहू, दिनेश बारी, कुंजबिहारी गुप्ता, सत्यदेव दास महंत, श्यामलाल जायसवाल,लक्ष्मणसाहू,मनोरंजन गुप्ता,दीपक गुप्ता,सुदर्शन मानिकपुरी, भूपेश चौधरी,सचिन बारी, रूप सिंह, सरन साय, देव कुमार , सुंदर ,महेश, मानसिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur