Breaking News

अम्बिकापुर@ड्रग्स तस्करी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Share


आरोपी के कजे से 32 नग अवैध नशीला इंजेक्शन जत

अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)।गांधीनगर पुलिस ने 32 नग नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
नशे के खिलाफ सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गांधीनगर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही थी। पेट्रोलिंग केंद्रों महुआपारा चर्च ग्राउंड मे एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर लुकने छिपने लगा जो संदेह होने पर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। अपना नाम मनीष राव साकिन गांधीनगर का होना बताया। संदेही की तलाशी लेने पर आरोपी के कजे से कुल 32 नग नशिला इन्जेक्शन जप्त किया गया। घटना के सम्बन्ध मे आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा नशीला इंजेक्शन के बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना बताया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से सदर धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया है।
निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, स उ नि नवल किशोर दुबे,आरक्षक प्रविंद्र सिंह, अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह, अजय तिवारी, असलम अंसारी, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply