Breaking News

अंबिकापुर@एक्सिस बैंक के एटीएम में तोडफ़ोड़

Share

अंबिकापुर,01 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। शहर के ब्रह्मरोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में शुक्रवार की रात तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
कोतवाली प्रभारी रूपेश नारंग ने बताया कि शहर के ब्रह्मरोड में एक्सिस बैंक का एटीएम है। शुक्रवार की रात दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान गुस्से में कुछ बदमाशों ने इंट्टा व पत्थर से एक्सिस बैंक के एटीएम में लगे सीसा के गेट को तोडफ़ोड़ किया है। घटना करीब 11.30 बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply