Breaking News

अंबिकापुर@शिवपुर के पास कार पलटी,युवक व दो युवती गंभीर

Share


अंबिकापुर,01 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर में शुक्रवार की रात अनियंत्रित होकर कार पलट गई। दुर्घटना में दो युवती व एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अर्जुन सोनी पिता अशोक सोनी उम्र 28 वर्ष लखनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह शुक्रवार को अपने एक साथी के साथ प्रतापपुर गया था। वहां से साधना व पिंकी नामक युवती के साथ बर्थडे पार्टी किए। इसके बाद सभी शिवपुर घुमने गए थे। वहां से रात को वापस लौट रहे थे। रास्ते में शिवपुर के पास ही कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। दुर्घटना में अर्जुन व दोनों युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अर्जुन के साथ गए युवक घटना के बाद वहां से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन की स्थिति गंभीर है और आईसीयू में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान सभी नशे की हालत में थे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply