Breaking News

अंबिकापुर@फेरी वाले के किराए के मकान में चोरी

Share


अंबिकापुर,01 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। चोरों ने फेरी वाले के किराए के मकान का ताला तोडक¸र चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने 18 हजार नगदी व सोने की अंगूठी पार कर दी है। पीडि़त ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार रूपेश गुप्ता शहर के घुटरापारा में किराए के मकान में रहता है और फेरी के काम करता है। वह उक्त मकान को खाली कर दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो रहा था। शुक्रवार को कुछ सामान दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया था और पुराने मकान में ताला बंद कर नए मकान में परिवार सहित सो गया। शनिवार को और सामान शिफ्ट करने पहुंचा तो घर का ताला टूटा था। चोरों ने अलमारी में रखे 18 हजार नकदी व एक सोने की अंगूठी पार कर दिया है। पास में लगे सीसीटीवी में एक चोर 1.55 बजे कैद हुआ है। चोर पहले गली में रेकी किया फिर ताला तोडक¸र चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply