Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा के कई क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि,तापमान में भी आया गिरावट

Share


अंबिकापुर,31 मार्च 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा में आगामी बीते सप्ताह में मौसम खराब रहने के बाद पुनः पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी तक विस्तारित है। एक द्रोणिका, हवा की अनियमित गति मध्य -मध्यप्रदेश के उारी भाग से दक्षिण तमिलनाडू तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। विक्षोभ की सक्रियता के कारण सरगुजा संभाग में भी गुरुवार की शाम जगह-जगह तेज आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं शुक्रवार की सुबह भी झमाझम बाहरश हुई। बारिश होने के बाद सुबह 9 बजे के बाद मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकली। इसके साथी ही दोपहर करीब 3.30 बजे से एक बार फिर आसमान में घने बादल छाए और 17.6 मिली मिटर बारिश हुई। बारिश के साथ-साथ मैनपाट सहित सरगुजा संभाग के कई इलाकों में जमकर ओलावृष्टि हुई। मैनपाट, लखनपुर क्षेत्र में व्यापक रूप से ओलावृष्टि होने से सडक¸ पर बर्फ की चादर बिछ गई। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि होने से रवि फसल के साथ-साथ सजी की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। ओलावृष्टि के कारण खेत में लगे गेहूं की फसल बर्बाद हो गए हैं। वहीं खेत में लगी सजी को भी नुकसान पहुुंचाया है। इसके साथ ही दलहन, तेलहन की फसल भी पक कर तैयार हैं। कुछ किसानों ने इसकी कटाई कर खलिहान तक पहुंचा चुका हैं तो कइयों किसानों का दलहन व तेलहन की फसल भी खेत में ही है। ओलावृष्टि होने से खेत में लगे फसल के साथ-साथ खलिहान में रखे हुए फसल को भी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों को भारी नुकसान का अनुमान है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply