Breaking News

अंबिकापुर,@ट्रैक्टर के नीचे दबने से मजदूर की मौत,चालक घायल

Share


अंबिकापुर,29 मार्च 2023 (घटती-घटना)। तेज रफ्तार ट्रैक्टर का आगे का दोनों पहिया टूट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक¸ किनारे पक्के दीवार से जा टकराई। ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबने से चालक के बगल में बैठा मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार छोटू कोरवा पिता लड्डू कोरवा उम्र 40 वर्ष कोतवाली क्षेत्र के तकियापारा का रहने वाला था। वह मजदूरी का काम करता था। बुधवार को छोटू ट्रैक्टर चालक पांडू के साथ मलगवां में मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। मलगवां से मिट्टी लोड कर तकियापारा की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। मलगवां गांव में एक ढलान के पास अचानक ट्रैक्टर का आगे का दोनों पहिया टूट कर अलग हो गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक¸ किनारे पक्के दीवार से जा टकराई। ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबने से चालक के बगल में बैठा छोटू कोरवा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक पांडू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply